By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हंगामेदार रही जिला परिषद की बैठक… 26 सदस्यों ने किया वाकआउट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हंगामेदार रही जिला परिषद की बैठक… 26 सदस्यों ने किया वाकआउट
himachalNews

हंगामेदार रही जिला परिषद की बैठक… 26 सदस्यों ने किया वाकआउट

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/05/29 at 6:06 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – प्रदेश सरकार ने केवल जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के मानदेय में बढ़ोतरी कर जिला परिषद सदस्यों की अनदेखी की है। जिला परिषद सदस्य भी लंबे समय से सरकार से उनके मानदेय में बढ़ोतरी की मांग उठाते आए हैं, लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया है। यह आरोप सोमवार को मंडी में आयोजित जिला परिषद की बैठक के दौरान जिला परिषद सदस्यों ने लगाए हैं। यह बैठक भ्योली स्थित जिला परिषद भवन के सभागार में आयोजित की गई। जिला परिषद की यह बैठक पूर्ण रूप से हंगामेदार रही और बैठक से अधिकतर सदस्यों ने सरकार पर उनकी अनदेखी के आरोप लगाते हुए बैठक से वॉकआउट कर दिया। जिला परिषद की इस बैठक का 26 सदस्यों ने बहिष्कार किया।

जिला परिषद सदस्यों ने सरकार पर अनदेखी के लगाए आरोप

जिला परिषद सदस्यों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के मानदेय में जो बढ़ोतरी की है उस फैसले का स्वागत करते हैं। लेकिन इस बढ़ोतरी के बाद जिला परिषद अध्यक्ष व जिला परिषद सदस्यों के मानदेय में बहुत ज्यादा अंतर हो गया है। यदि आगे भी ऐसा होता रहा तो जिला परिषद सदस्य अपना मान सम्मान भी खो देगा, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सदस्यों ने “मानदेय नहीं सम्मान चाहिए” के नारे भी जिला परिषद अध्यक्ष के सामने लगाए। जिला परिषद सदस्यों का कहना है कि जब तक उच्च अधिकारी व सरकार इस मसले को हल नहीं करते हैं तो उनका बहिष्कार जारी रहेगा। वहीं जिला परिषद सदस्यों का कहना है कि पूर्व सरकारों में भी उनके साथ ऐसा ही होता आया है। हर बार उन्हें सरकारों द्वारा लॉलीपॉप थमा दिया जाता है। इस बार उनकी लड़ाई मानदेय के साथ मान सम्मान की भी है जिसके लिए भी अब झुकने के लिए तैयार नहीं है।

जिला परिषद सदस्य नौण वार्ड हुकुम सिंह ठाकुर ने बताया कि यदि प्रदेश सरकार जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो वे इसी तरह बैठक का बहिष्कार करेंगे जिससे पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में भी देरी होगी। वहीं उन्होंने कहा कि पंचायतों में विकास कार्य करवाने के लिए जो भी फंड जिला बस्तर सदस्यों को दिया जाता है उससे विकास कार्य कार्य करवाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से सदस्यों के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ विकास कार्यों के लिए मिलने वाले फंड में भी बढ़ोतरी की मांग उठाई है।

इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने बताया कि आज जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद भवन में रखी गई थी, जिसका जिला परिषद सदस्यो ने बहिष्कार किया है ।उन्होंने बताया कि जिला परिषद की जो भी मांगे है वो जायज है और सरकार को उनकी मांगों की ओर ध्यान देना चाहिए।

TAGGED: Mandi Zilla Parishad meeting
Chandrika May 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
Next Article नोफल एक उम्मीद संस्था की पहल,कैंसर पीड़ित मरीज ओर उनके तीमारदारों को दिखाई द केरला स्टोरी फ़िल्म
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?