नाहन :देवेंद्र कुमार -चक्की मोड़ के समीप भारी भूस्खलन के कारण सोलन -परवाणू – चंडीगढ़ फोरलेन अवरुद्ध होने से ट्रैफिक वाया कुमारहट्टी, नाहन – कालाअम्ब डायवर्ट किया गया है । जिसके बाद पिछले 3 -4 दिनों से नाहन शहर पर ट्रैफिक बहुत बढ़ गया।
सिरमौर पुलिस ने नाहन शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने और जाम की स्थिति से निपटने के लिए छठी आईआरबी बटालियन से अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई । एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने कहा कि कुमारपट्टी नाहन काला अम्ब मार्ग पर सुचारु रुप से यातायात चल रहा है सिर्फ नाहन शहर में बिरोजा फेक्ट्री से लेकर गोविंदगढ़ मोहल्ला तक जाम की स्थिति तंग सड़क होने के कारण पैदा हो रही है । उन्होंने शहर की जनता से सहयोग की अपील की है साथ ही कहा कि जगह जगह पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है ताकि जाम की स्थिति पैदा ना हो। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की मदद के लिए कंट्रोल रूम का नंबर भी सोशल मीडिया पर जारी किया गया है ताकि वाहन चालको व आम लोगो को किसी भी तरीके की परेशानी ना उठानी पड़े ।
