बिलासपुर:सुभाष ठाकुर- 11 से 15 जनवरी तक राजस्थान के डिडवाना में 44वीं जूनियर अंडर-20 राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता होने जा रही है। इसमे भाग लेने वाली हिमाचल प्रदेश की जूनियर महिला टीम का चयन बिलासपुर के कहलूर खेल परिसर में स्थित हैंडबॉल मैदान में किया गया। जिसमें प्रदेश भर से महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस चयन प्रक्रिया के आधार पर चयनित खिलाड़ी बिलासपुर में ही प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के टैंकनिकल कमेटी के चेयरमैन डॉ. परवेश शर्मा ने बताया कि इस ट्रायल में कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा व शिमला आदि जिला के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें से 16 खिलाड़ियों की टीम चयनित होगी, जबकि 8 खिलाड़ी स्टैंड बाय पर रहेंगे। टीम 9 जनवरी को रवाना होगी, उससे पहले चयनित खिलाड़ियों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बिलासपुर में ही होगा।
