संजीव महाजन, नूरपुर: 14वीं वाहिनी एनडीआरएफ वॉलीबॉल प्रतियोगिता जिसका आयोजन जसूर में किया गया उसका आज समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर 14वी वाहिनी एनडीआरएफ के बलजिंदर सिंह सेनानी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। बलजिंदर सिंह सेनानी ने प्रतियोगिता में पहले, दूसरे,तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में जसूर हिमाचल की टीम विजेता रही।
एनडीआरएफ 14वी वाहिनी के बलजिंदर सिंह सेनानी ने बताया की चार प्रांतों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसका आज समापन किया गया है। उन्होंने बताया की 13वी बटालियन जो जेएंडके के लिए रिलीज हुई थी और 15वी बटालियन जो कि उत्तराखंड की थी और 7वी बटालियन जो पंजाब और उत्तराखंड के लिए रिस्पॉन्सिबल हैं और हमारी यूनिट हिमाचल 14 वी वाहिनी की यूनिट ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का आज फाइनल मैच खेला गया,जिसमें हिमाचल की टीम विजेता रह है।
हिमाचल ने पंजाब, जेएंडके , उत्तराखंड की टीमों को एकतरफा मैच में हराया है और बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। अब हिमाचल टीम के सदस्य नेशनल लेवल पर एनडीआरएफ का जिसमें चारो जोन की नॉर्थ, साउथ, वेस्ट, ईस्ट की टॉप 4 टीमें होंगी आपस में भिड़ेगी और पिछली बार की तरह पूरी इंडिया की चैंपियन हिमाचल की टीम इस बार भी अपने नाम कर नेशनल लेवल पर इतिहास दोहराएगी।
