चंबा (मंजूर पठान): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चंबा दौरे के दौरान शनिवार जहां जनसभा को संबोधित कर रहे थे तो वहां अचानक से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसकी वजह थी पंडाल में अचानक से सांप के छोटे से बच्चे का निकल आना।
यह सांप (सपोला) पंडाल में जहां बच्चे बैठ कर मुख्यमंत्री का संबोधन सुन रहे थे वहां दीवार से निकल कर पंडाल में आ गया जिसे देख बच्चे और अन्य लोग घबरा गए और अचानक से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि वन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत ही सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया लेकिन इसके बाद भी बच्चों ओर अन्य लोगों में डर बना रहा।
पंडाल में अचानक मची अफरा-तफरी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जब मंच से पूछा कि क्या हुआ तो बच्चों ने कहा कि सर पंडाल में सांप है। इसके बाद जब सांप को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया तो उसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का संबोधन दोबारा से शुरू हुआ।
