मंडी :धर्मवीर (TSN)- भारतीय हैंडबॉल फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 45वीं अंडर-20 राष्ट्रीय जूनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हिमाचल प्रदेश की टीम के लिए एमएलएसएम कॉलेज चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों की 39 महिला खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी तथा महासचिव नंद किशोर शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया में किए गए प्रदर्शन के आधार पर बिहार के सारण जिला में आगामी 27 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 16 सदस्य टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में ऊना जिला से संपदा, मानसी, खुशबू, ममता, मंडी जिला से जागृति, अवंतिका, पलक, दीया, दीक्षा, मन्नत तथा तन्वी, बिलासपुर जिला से निकिता व आंचल, कांगड़ा जिला से ऊषा भट्टी तथा सोलन जिला से मीनू व सलोनी शामिल हैं। 6 खिलाडिय़ों को स्टैंड बाय रखा गया है। ऊना जिला के हरिओम को टीम का प्रशिक्षक तथा मंडी की शिवानी को टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। टीम प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 24 जनवरी को रवाना होगी।
