Bilaspur, Subhash-:हिमाचल की बेटियों ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। लखनऊ में आयोजित 37वीं फेडरेशन कप पुरुष एवं महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश महिला हैंडबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में हिमाचली खिलाड़ियों ने जबरदस्त संघर्ष और टीमवर्क का परिचय देते हुए विपक्षी टीम को हराकर खिताब जीत लिया। खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है।इस जीत की खास बात यह रही कि टीम की सभी खिलाड़ी बिलासपुर जिले की मोरसिंघी हैंडबॉल अकादमी से हैं, जहाँ उन्हें नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। अकादमी की इन प्रतिभाशाली बेटियों ने अपने खेल कौशल और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।हैंडबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर खिलाड़ियों, कोच और अकादमी प्रबंधन को बधाई दी है।
