नाहन,सतीश शर्मा(TSN)-सिरमौर जिला मुख्यालय में डाॅ0 यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में प्रदेश की प्रथम न्यूरो इलेक्ट्रो फिजियोलॉजी लैब स्थापित की गई है।इस लैब के खुलने के बाद अब सिरमौर जिला व आसपास के जिलों के लोगों को न्यूरो से जुड़े ईलाज के बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेंगा।
न्यूरो इलेक्ट्रो फिजियोलॉजी लैब में दिमाग,नसों तथा मांसपेशियों संबंधी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों का ईलाज किया जा रहा है। यहां विशेषकर 20 वर्ष तक के किशोरों के अतिरिक्त व्यस्क मरीजों का ईलाज किशोर न्यूरो रोग विशेषज्ञ डा0 पवन कुमार की देखरेख में हो रहा है।किशोर न्यूरो रोग विशेषज्ञ डा0 पवन कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रो फिजियोलॉजी लैब में प्रदेश सरकार द्वारा 70 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक वीडीयो ई0ई.0जी0 मशीन यहां स्थापित की गई है जो अगस्त 2024 से पूर्ण रूप से क्रियाशील है तथा यहां प्रतिदिन 5-6 ई0ई0 जी0 टेस्ट किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सितम्बर माह तक 350 मिर्गी के दौरे संबधी रोगियो,नसों व मांसपेशियों संबधी 40 मरीजो ,कम सुनने वाले 20 रोगी की (बेरा) जांच तथा 20 मरीजों की (वीईपी) दिखाई न देने वालो की जांच की गई है।
डॉ पवन ने बताया कि यहां प्रतिदिन 2-3 छोटे बच्चे जिन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते है उन्हें दाखिल कर ईलाज किया जाता हैं जबकि 20-25 न्युरों संबधी मरीज ओपीडी में आते है। उन्होंने बताया कि नाहन मेडिकल कॉलेज में हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड, हरियाणा तथा पंजाब के न्युरो रोग से ग्रस्त मरीज उपचार के लिए आ रहे है।
अपने बेटे के इलाज के लिए पंजाब के जलालाबाद से यहाँ पहुंचे संदीप कुमार ने बताया कि उनका 2 साल का बेटा जन्म से ही न्यूरो रोग से ग्रस्त है जिसके हाथो में कंपन होती थी। यशदीप का इलाज अनकों चिकित्सालयों में करवाया जहां वह ठीक नही हुआ।उन्होंने बताया कि वह 6 माह से यशदीप का यहां इलाज करवा रहे है जहां उनके बेटे को पचास फीसदी से अधिक स्वास्थ्य लाभ हो रहा है।
