Kinnaur, 3 August-हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन की 17 सदस्यीय टीम ने आज पवित्र किन्नौर कैलाश यात्रा मार्ग पर भव्य स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों और शिविरों में स्वयंसेवकों ने यात्रियों और कैंप संचालकों को कचरा एकत्र करने के लिए थैलियां (garbage bags) वितरित कीं, ताकि प्लास्टिक, जैविक और अन्य अपशिष्ट का सही ढंग से निपटान हो सके।
संस्था प्रमुख आर.पी. नेगी युल्लाम ने सभी स्थानीय टेंट मालिकों, कैंप संचालकों, ढाबा मालिकों और यात्रियों से अपील की कि वे कचरे का वर्गीकरण (सेग्रेगेशन) कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। अभियान का उद्देश्य न केवल किन्नौर कैलाश यात्रा को स्वच्छ रखना है, बल्कि इसे आस्था और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक बनाना भी है।
