दाडलाघाट:संजु चौधरी(TSN)-हिंदू जागरण मंच की चंबा जिला इकाई ने सलूणी के किहार सेक्टर में घटित मनोहर हत्या*कांड पर आवाज उठाने वाले कमल गौतम को सरकारी नौकरी से निष्कासित करने पर सरकार के फैसले की कड़ी शब्दों में निंदा की है.
हिंदू जागरण मंच के जिला सोलन के दाडलाघाट के जिलाअध्य्क्ष संजीव कुमार ने कहा कि कमल गौतम ने मनोहर हत्या*कांड को प्रदेश और देश स्तर पर उठाया था.इसके चलते हिमाचल सरकार ने कमल गौतम को नौकरी से निलंबित कर दिया था.उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लाखों हिंदू युवा संगठन में काम करते हुए,जिन्होंने प्रदेश स्तर पर अनेक अभियान हिंदू जागरण की दृष्टि से किए.उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिहादी घटनाओं का विरोध करना कमल गौतम को अपनी नौकरी का बलिदान देकर चुकाना पड़ा है.उन्होंने कहा कि हिंदू जागरण मंच मजबूती से कमल गौतम के साथ खड़ा है.
