शिमला(TSN)-नोफल एक उम्मीद संस्था समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की कीरण बनकर उभरी है.संस्था ऐसे जरूरतमंद बच्चो का सहारा बनी है जो अपनी स्कूल की वर्दी और जूते नहीं ले सकते. यहां तक कि अपने स्कूल की मात्र 24 रुपए फीस भी नहीं दे पा रहे हैं.
नोफल एक उम्मीद संस्था के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने राजकीय उच्च विद्यालय विकास नगर का दौरा किया और यहां 34 जरूरतमंद बच्चों को गोद लिया,यह वो बच्चे है जो अपनी यूनिफॉर्म और जूत्ते नही ले सकते ,यह वो बच्चे है जो फीस के मात्र 24 रुपए नही दे सकते है।इस मौके पर संस्था के सदस्य पूनम नेगी ,रंजू नेगी और दीपिका कंवर जी उपस्थित रहे।विद्यालय की और से मुख्याध्यापिका रेणु रत्न ने संस्था के कामो की जम के तारीफ की ।
