संजु चौधरी, शिमला: नगर निगम शिमला में 24 वार्डों में जीत के बाद शुक्रवार को सुखविंदर सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान,शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता कर शिमला की जनता का आभार जताने के साथ ही विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया हैं।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस कि यह तीसरी जीत हैं। सरकार बनने के बाद यह पहला चुनाव था जिसमें लोगों ने जो जनादेश दिया हैं। यह पहली बार हुआ हैं कि इतना बड़ा जनादेश मिला हैं। ये सरकार के कामों पर जनता की मोहर हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि यह जनादेश ऑर्गेनिक नहीं हैं। ऑर्गेनिक का मतलब कांग्रेस पार्टी यही निकाल पाई है कि यह शिमला के जनता का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता का वोट हैं। बीजेपी हार को पचा नहीं पाई है। पूर्व सीएम कह रहे हैं कि उनका भी वोट था लेकिन उन्होंने नहीं दिया यह भी कहा कि किसने बनाया यह पता नहीं। मंत्री ने कहा कि इसके लिए आधार कार्ड भी चाहिए।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि विपक्ष ने सरकार की ओर से चुनावों को प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं म उन्होंने कहा कि डीए की किस्त बीजेपी की देनदारी थी शिमला में ही नहीं पूरे प्रदेश में कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी vs सुखविंदर सुक्खू यह चुनाव भाजपा ने बनाया जिसका परिणाम सभी ने देख लिया है। लोगों ने सरकार के काम व सीएम सुक्खू की ईमानदारी व फैसलों पर मोहर लगाई हैं और बीजेपी की प्रदेश लीडरशिप फेल हुई है।
वहीं हिमाचल सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिमला में लोगों ने कांग्रेस के काम को सराहा हैं। बीजेपी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई हैं। पीएम मोदी को भी चुनाव प्रचार में शामिल किया गया बावजूद इसके भी करारी हार हुई। बीजेपी अध्यक्ष ने पदभार संभालने के साथ ही हार स्वीकार कर ली थी। उन्होंने कहा कि जीत की हैट्रिक के बाद 2024 के चुनावों में जीत का चौका कांग्रेस की ओर से लगाया जाएगा।
