संजु चौधरी, शिमला: शिमला नगर निगम चुनाव के गुरुवार को परिणाम घोषित हुए जिसमें नगर निगम पर कांग्रेस काबिज हुई हैं। चुनावी परिणाम के बाद शहर में जश्न का माहौल हैं। उम्मीदवार जीत का जश्न मना रहे हैं और मतदाताओं का आभार जता रहे हैं। शिमला के लोअर बाजार से कांग्रेस उम्मीदवार उमंग बंगा ने जीत दर्ज की है और उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार को 362 मतों से हराया हैं। वहीं उनकी जीत के बाद मिडिल बाजार में जश्न मनाया गया । ढोल नगाड़ों पर समर्थक जमकर झूमते नजर आए। इसके अलावा उन्होंने घरो में जा कर मतदाताओं का आभार जताया।
इस दौरान उमंग बंगा ने इस जीत का श्रेय अपने वार्ड के लोगों को दिया ओर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और शहरी विधायक हरीश जनारथा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो उन पर विश्वास जताया हैं उस पर वे खरा उतरी हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले इस वार्ड से कांग्रेस के ही पार्षद इंद्रजीत थे और उन्होंने काफी विकास कार्य किए हैं। वार्ड की जनता की कोरोना काल में काफी सेवा की थी और अब दोबारा लोगों की सेवा का मौका मिला हैं। वार्ड में विकास कार्यों को ओर गति देने का काम किया जाएगा।
