मंडी,धर्मवीर(TSN)-क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फोरमेशन सिस्टम स्थाापित होने के बाद ऑनलाइन टोकन के जरिए पर्चियां बनाना भी शुरू हो गई है।आभा एप पर स्कैंन एंड शेयर के माध्यम से बीते माह से अस्पताल में यह सुविधा मरीजों को दी जा रही है, जिसमें अभी तक सैंकडों मरीजों की पर्चियां बनाई जा चुकी है।ऑनलाइन टोकन पर्ची सिस्टम शुरू होने से अब पर्ची काउंटर पर लगने वाली भीड़ भी कम हुई है।
इस सिस्टम को स्थापित करने के लिए मंडी अस्पताल से मिले हैं 33 कम्प्यूटर व प्रिंटर
इस एप के माध्यम से पर्ची बनाने के लिए आपको मोबाईल फोन पर आभा एप डाउनलोड कर मरीज का अकाउंट खोलना होगा। जिसके बाद पर्ची काउंटर पर नए क्यूआर कोड को स्कैन करके एक घंटे के लिए आपका टोकन नंबर जनरेट होगा। इसके बाद पर्ची काउंटर पर केवल टोकन नम्बर, पिता का नाम और जिस विभाग में दिखाना है, यह बताने के साथ ही आपकी पर्ची बन जाएगी। इस क्यूआर कोड को भविष्य में पर्ची बनाने के लिए मोबाइल गैलरी में सेव करने रखा जा सकता है।
एमएस जोनल अस्पताल मंडी डॉ धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि प्रदेश के कुछ चुनिंदा अस्पतालों की तर्ज पर जोनल अस्पताल मंडी में भी हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम शुरू हो गया है। जिसमें जोनल अस्पताल मंडी को विभाग की ओर से 33 कंप्यूटर व प्रिंटर प्रदान किए गए हैं। जिन्हें अस्पताल के सभी नर्सिंग स्टेशन व ओपीडी में स्थापित किया गया है। इस सिस्टम के शुरू होने के बाद अब अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज की जानकारी सभी डॉक्टरों के पास ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। साथ ही अब अस्पताल में बीती 27 अगस्त से ऑनलाइन टोकन के माध्यम से मरीजों की पर्चियां बनना शुरू हो गई हैं।
अभी तक बनाई जा चुकी हैं 350 के करीब पर्चियां
वहीं एमएस ने बताया कि आभा एप के माध्यम से अभी तक 350 के करीब पर्चियां मरीजों की बनाई जा चुकी है।आने वाले समय में टोकन सिस्टम से पर्ची बनाने की संख्या में इजाफा होगा,जिसके लिए प्रमोशन जारी है।इसके अलावा सोमवार व 2 दिन छुट्टी होने के अगले दिन अस्पताल में लोगों की संख्या ज्यादा रहती है। जिसके लिए अस्पताल में अलग से बनाए गए 5 नंबर अकाउंट में 9ः30 लेकर 1ः30 बजे तक पर्चियां बनाई जा रही हैं।
