शिमला,संजु चौधरी (TSN)-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज देश भर में मनाई गई.इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई.इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए.इस दौरान प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने महात्मा गांधी और दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के देश के लिए योगदान को याद किया.
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री कि आज जयंती है.इस मौके पर हम सभी देश के लिए उनके योगदान को याद करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं.उन्होंने कहा कि देश और विदेश के लोग आज उन्हें याद कर रहे हैं और हम सभी उनके बताएं रास्तों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं.
हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है उन्होंने कहा कि देश की दोनों विभूतियों का देश के निर्माण और आजादी में योगदान रहा है.विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्हें के मूल्य पर चल रही है.विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज देश का विकास आधुनिक रूप से करने की आवश्यकता है लेकिन साथ ही ऐसे नेताओं के सिद्धांतों को भी बनाए रखने की जरूरत है उन्होंने कहा कि आजादी के समय जिन लोगों ने देश के लिए अपनी जान दी है उन लोगों के सिद्धांतों और उनके दिखाएं रास्तों पर देश को आगे बढ़ाने की जरूरत है.
