नाहन : देवेन्द्र कुमार- जिला मुख्यालय नाहन स्थित आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में आज दिव्यांग बच्चों ने गुलाल उड़ाया। दिव्यांग बच्चों द्वारा यहां होली उत्सव मनाया गया।
आस्था स्पेशल स्कूल नाहन की प्रिंसिपल रुचि कोटिया ने बताया कि हर वर्ष यहां होली हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि इस बार होली का त्यौहार इन बच्चों के लिए इसलिए भी खास था क्योंकि प्रदेश सरकार द्वारा हर बच्चे को होली मनाने के लिए ₹500 – 500रुपए की राशि दी गई है । इससे बच्चों की खुशी दोगुना हुई है। उन्होंने कहा कि होली के आयोजन को लेकर दिव्यांग बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला है और बच्चे बेहद खुश नजर आ रहे है।
