मंजूर पठान,चंबा(TSN):इन दिनों प्रदेश सरकार में राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी सहित चंबा जिला के अन्य दुर्गम क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इन जनजातीय क्षेत्रों में वे सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का जायजा ले रहे हैं। लोगों को यहां सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का किस तरह से लाभ मिल रहा है उसके बारे में मंत्री जानकारी ले रहे हैं। वहीं जनजातीय क्षेत्र पांगी का दौरा करने के बाद चुराह विधानसभा क्षेत्र के तीसा पहुंचे बागवानी मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह कॉलोनी मोड में पत्रकार वार्ता की।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने 8 महीने के कार्यकाल में बेहतरीन विकास हिमाचल प्रदेश में किया हैं। उन्होंने कहा है की सबसे पहले हम लोगों ने ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया है जिसके चलते हजारों कर्मचारियों को इसका लाभ मिला हैं। उन्होंने कहा है कि अन्य गारंटी को भी पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश में काफी नुकसान हुआ हैं। उस नुकसान के बाद भी हिमाचल प्रदेश सरकार लगातार बेहतरीन कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में लोगों को नोतोड़ देने के लिए प्रावधान है और वह राज्यपाल से ही स्वीकृति मिल जाती हैं लेकिन गैर जनजातीय क्षेत्रों इसके लिए सरकार को कानून में संशोधन करके इसे केंद्र से मंजूरी लेनी पड़ेगी। जब तक एक्ट है तब तक गैर जनजातीय क्षेत्रों में लोगों को नोतोड़ की सुविधा नहीं मिल पाएगी। उन्होंने कहा की जनजातीय क्षेत्रों में लोगों को जल्द नोतोड़ की सुविधा मिलेगी इसकी फाइल सरकार ने राज्यपाल को भेज दी ह।
उन्होंने कहा की वह जनजातीय क्षेत्रों का दौरा कर यहां सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा की आठ महीने के कार्यकाल में सरकार ने बेहतरीन विकास किया हैं। हमने जो वायदे किए हैं,उन्हे पूरा किया जा रहा हैं।
