राकेश, ऊना(TSN): पीजीआई सैटलाइट सेंटर का कार्य तेजी से चला हुआ हैं, जल्द ही 340 बिस्तर का अस्पताल हम सबको मिलने वाला हैं। आने वाले 12 से 15 माह के अंदर ऊना जिले के लोगों को पीजीआई नहीं जाना पड़ेगा। हिमाचल के साथ पंजाब के कुछ जिलों के लोगों को भी इसकी सुविधा मिलेगी। यहां पर ओपीडी के साथ-साथ सुपर स्पेशलिटी वार्ड के साथ सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी अपनी सेवाएं देंगे। यह बात शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर ऊना पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कही।
यहां पहुंचकर उन्होंने निर्माणाधीन पीजीआई सैटलाइट सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा। मीडिया से रूबरू होते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा की उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लेट होने का कारण प्रदेश फारेस्ट क्लीयरेंस से लेकर बिजली पानी राज्य सरकार केंद्र सरकार और एजेंसी की वजह से विलंब तो हुआ है लेकिन हेल्थ मिनिस्टर ने खुद इसको लेकर फीडबैक लिया हैं। सबसे ज्यादा समय एजेंसी को फाइनल करने में लगा हैं, जितना लेट यह प्रोजेक्ट हुआ है उतना जल्दी ही इसके कार्य को शीघ्र संपन्न किया जाएगा।
वहीं पंजाब में कांग्रेसी नेता के गिर+फ्तार होने के बाद कांग्रेस आम आदमी के खिलाफ प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही हैं।ऐसे में विपक्षी गठबंधन को लेकर अनुराग ठाकुर ने पलट+वार किया। उन्होंने कहा की इंडी गठबंधन अहंकार और घमंड से भरा हुआ हैं। ना नेता है ना नीति है और ना नियत हैं। जहां इनके नेता आपस में ही टकरा रहे हैं ऐसे में इनकी नियत में खोट नजर आता हैं। इनकी एक जैसी सोच नहीं हैं। यह पंजाब नहीं बंगाल देखो तो वहां भी यही हाल हैं। आहिस्ता आहिस्ता और राज्य आने दीजिए जैसे सब बर्तन आपस में खड़कते हैं वैसे इनकी हालत होने वाली हैं।
