ओमंजूर पठान, चंबा: नए साल का जश्न मनाने के लिए मैदानी इलाकों और बाहरी राज्यों से पर्यटक हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं ऐसे में इन पर्यटकों को यहां किसी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इसका भी पूरा ख़्याल प्रशासन की ओर से रखा जा रहा हैं। यही वजह हैं कि हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत पर्यटन स्थल चंबा के डलहौजी में घूमने आने वाले पर्यटकों से होटल व्यवसायी ज्यादा पैसे न वसूले इसका ध्यान भी प्रशासन रख रहा हैं।
पर्यटन विभाग ने होटल कारोबारियों को भी सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है की नए साल के जश्न के लिए आने वाले पर्यटकों से अधिक रेट ना वसूले जाएं। अगर ऐसा कोई होटल संचालक ऐसा करता हुआ पाया जाता हैं तो पर्यटन विभाग उनपर सख्त कार्रवाई करेगा।
बता दें की नए साल के जश्न को मनाने के लिए देश विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक पर्यटन नगरी डलहौजी पहुंचते हैं और नए साल का जश्न मनाते हैं। ऐसे में पर्यटकों से रेट सूची से अधिक चार्ज ना वसूले जाए इसके लिए पर्यटन विभाग ने सभी होटल कारोबारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। वहीं होटल कारोबारियों पर पर्यटन विभाग विशेष नज़र बनाए हुए हैं।
जिला पर्यटन अधिकारी निशांत ठाकुर ने बताया की हाल ही में क्रिसमिस गुजरा है और अब नया साल हैं। ऐसे में नए साल के जश्न के लिए काफी संख्या में डलहौज़ी में पर्यटक आते हैं। पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए पर्यटन विभाग ने होटल कारोबारियों को निर्देश दिए है की वो तय रेट सूची से ज्यादा पैसे पर्यटकों से नहीं वसूल सकते हैं।
नंबर या फिर पर्यटन सूचना केंद्र में भी करवा सकते हैं श
अगर पर्यटकों से पहले से ज्यादा रेट होटलों में वसूला जाता है या फिर किसी अन्य तरह की परेशानी पर्यटकों को आती है तो वह इसकी शिकायत पर्यटन सूचना केंद्र डलहौजी में जारी एक नंबर पर करने के साथ ही डलहौजी में पर्यटन सूचना केंद्र भी हैं और पर्यटक यहां भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
