By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चंबा-तीसा मार्ग पर सड़क धंसने से HRTC बस फंसी, 15 यात्री बाल-बाल बचे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Accident > चंबा-तीसा मार्ग पर सड़क धंसने से HRTC बस फंसी, 15 यात्री बाल-बाल बचे
Accidenthimachal

चंबा-तीसा मार्ग पर सड़क धंसने से HRTC बस फंसी, 15 यात्री बाल-बाल बचे

Karuna
Karuna 2 Min Read
Updated 2026/02/01 at 3:17 PM
Share

चंबा  | हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सरेला के पास सड़क धंसने की घटना में एक HRTC बस गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। बस में सवार 15 यात्री अचानक हुए हादसे से भयभीत हो गए, लेकिन चालक की सूझबूझ और तुरंत की गई कार्रवाई से किसी को कोई चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे सनवाल से पठानकोट रूट के लिए रवाना हुई बस सुबह 7 बजे सरेला के पास पहुंची, तभी सड़क का एक हिस्सा अचानक नीचे धंस गया। बस का पिछला टायर धंसी हुई सड़क में फंस गया, जिससे बस बीच रास्ते में अटक गई। चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस को स्थिर किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस दुर्घटना के कारण मार्ग पर ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया। करीब सवा घंटे तक चंबा-तीसा मार्ग पर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर बुलाए गए ट्रैक्टर की सहायता से बस को सुरक्षित बाहर निकाला गया और यातायात बहाल हुआ।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सरेला का यह मार्ग भूस्खलन और सड़क धंसने के लिए संवेदनशील क्षेत्र है, खासकर बारिश और बर्फबारी के दौरान। अगर सड़क थोड़ी और धंसती, तो बस सीधे 150 फीट गहरी खाई में गिर सकती थी।

अधिकारियों ने कहा कि सड़क की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुधार कार्य किया जाएगा। अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अधिशाषी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने सभी वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की है, विशेषकर भूस्खलन संभावित मार्गों में।

 

Karuna February 1, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में बीपीएल सर्वे का चौथा चरण 1 फरवरी से, अब तक 59,829 परिवार सूची में शामिल : सीएम
Next Article केंद्रीय बजट में हिमाचल के लिए माउंटेन ट्रेल की घोषणा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?