By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल
himachalNews

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/04/24 at 7:24 PM
Share
हमीरपुर ,अरविंद -:हमीरपुर के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 पहले ही संसद से पारित होकर राजपत्र में अधिसूचित हो चुका है, फिर भी भाजपा इसे दोबारा मुद्दा बनाकर महिलाओं के हितैषी होने का दिखावा कर रही है।
सुरेश कुमार ने भाजपा की कथनी और करनी पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर पार्टी सनातन परंपरा की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उसके नेता व्यवहार में इसका पालन नहीं करते। उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर का उदाहरण देते हुए कहा कि यह दोहरी मानसिकता को दर्शाता है।उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को पंचायत स्तर पर 33 प्रतिशत आरक्षण देने का श्रेय कांग्रेस को जाता है, जो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी  द्वारा किए गए 73वें संविधान संशोधन से संभव हुआ। साथ ही सोनिया गांधी  ने भी महिला आरक्षण बिल को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।भाजपा पर हमला जारी रखते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि जब देश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे थे और महिला खिलाड़ियों ने यौन शोषण के आरोप लगाकर आंदोलन किया, तब भाजपा चुप रही। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भाजपा नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर भी सवाल उठाए और पूछा कि इन मामलों में भाजपा महिला मोर्चा ने आवाज क्यों नहीं उठाई।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता  राजेंद्र राणा  के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता। यदि उनके पास भ्रष्टाचार के प्रमाण हैं, तो उन्हें लोकायुक्त में शपथपूर्वक शिकायत दर्ज करनी चाहिए।
TAGGED: Hamirpur MLA suresh kumar
Chandrika April 24, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
Next Article 15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 66 यूनिट रक्त संग्रहित

Ago

बल्देयां जिला परिषद वार्ड-18 से कांग्रेस प्रत्याशी बने ओम प्रकाश, समर्थकों संग भरा नामांकन

Ago

ऊना में जिला परिषद चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?