संजीव महाजन,नूरपुर: देर रात हुई तेज बारिश के चलते ज्वाली जसूर मार्ग पर भरमाड़ के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक से सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से ज्वाली जसूर आने जाने वाला मार्ग बंद हो गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त पेड़ गिरा उस समय कोई वाहन सड़क से नहीं गुज़र रहा था अन्यथा कोई अप्रिय घटना घट सकती थी।
वहीं इस घटना से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पेड़ सड़क पर होने के कारण वाहनों का आवागमन कुछ देर तक प्रभावित हुआ।वहीं पैदल लोग सड़क के किनारे बगल से निकल रहे थे।
मामले की सूचना मिलते ही लोकनिर्माण विभाग तथा वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची ओर पेड़ की सड़क से हटाने का काम शुरू किया गया । रास्ता बंद होने से वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद आठ बजे सड़क को आवाजाही के लिए खोल दिया।
