अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): हिमाचल प्रदेश में इंसानियत और मानवता को शर्म+सार कर देने वाली एक घटना सामने आई हैं। इस घटना ने न केवल इंसानियत पर सवाल उठाए हैं बल्कि देवभूमि हिमाचल का नाम भी ख+राब कर दिया हैं। हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में एक विवाहिता महिला को ससुरालियों ने उसके बाल काट कर उसका मुहं का+ला कर उसे गांव में घुमाया गया हैं। इस कु+कृत्य का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।
हैरानी की बात यह है की यह घटना 15 दिन पहले की हैं जो अब जाकर पुलिस और अन्य लोगों के सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भोरंज पुलिस ने मा+मला दर्ज कर लिया हैं। शुक्रवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारीयों की मौजूदगी में विवाहिता के ब्यान दर्ज किए है और पी+ड़ित महिला का मेडिकल करवाया जा रहा हैं।
बताया जा रहा है कि इस शर्म+सार करने वाली घटना के बाद दोनों पक्ष में समझौता हो गया था जिस कारण पुलिस के पास मामला दर्ज नहीं हो पाया लेकिन जैसे इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस विभाग हरकत में आया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कुछ महिलाएं व पुरुष उक्त पी+ड़ित महिला के साथ किस तरह की बर्ब+रता कर रहे हैं न महिला के बाल का+टकर, मुंह पर का+लिख़ लगाकर उसे गांव में घुमाया गया हैं।
15 दिन के बाद आखिकरकार पी+ड़िता ने भोरंज थाना में पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई हैं। बताया यह जा रहा है कि पी+ड़ित महिला अपने घर वालों को बिना बताए घर छोड़ कर चली गई थी। तीन चार माह के बाद जब महिला वापस घर लौटी तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके बाल काट कर कर मुंह को का+ला करके गांव में घुमाया। हैरानी की बात यह है कि लोगों ने इस कु+कृत्य को रोकने के बजाए लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया हैं। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद पी+ड़िता के ब्यानों के आधार पर इस मामले में संलि+प्त कई लोगों की गिरफ्ता+रियां हो सकती हैं।
वहीं एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया हैं। मामले में भोरंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई हैं। पी+ड़ित महिला के बयान दर्ज किए गए है और पी+ड़ित का मेडिकल करवाया जा रहा हैं। पी+ड़ित महिला के ब्यानों के आधार पर आरोपियों को खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं।
