बीबीएन : जगत सिंह – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बद्दी हाउसिंग बोर्ड फेस 3 स्थित दशहरा ग्राउंड में भी धूमधाम से मनाया गया। जहां सैकड़ों बच्चों, महिलाएं, बुजुर्गों व युवकों ने एक साथ योग किया। इस कार्यक्रम में शिमला संसदीय सीट के सांसद सुरेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता जैन सभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष मुकेश जैन ने की।
किशोर योगा अकेडमी के संचालक व योग गुरु किशोर ठाकुर ने आए हुए सभी लोगों को योग करवाया। उन्होंने कहा कि योग एक ऐसी साधना है जिससे शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। इस अवसर पर सुरेश कश्यप ने कहा कि योग को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलवाने के लिए वह सदैव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऋणी रहेंगे । उन्होंने कहा कि आज भी स्वयं खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश में जाकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वेदों पुराणों ने भी कहा है कि “करे योग रहे निरोग” जो योग करता है वह सदैव निरोग रहता है। उन्होंने इस मौके पर इस कार्यक्रम को सफल बनाने वाली बद्दी की सभी संस्थाओं का धन्यवाद किया और वहां पर आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया ।
