By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: IIT मंडी में शुरू हुई G20-S 20 मीट…बीओजी ने किया शुभारंभ…30 जून तक जारी रहेगी यह मीट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > IIT मंडी में शुरू हुई G20-S 20 मीट…बीओजी ने किया शुभारंभ…30 जून तक जारी रहेगी यह मीट
Uncategorized

IIT मंडी में शुरू हुई G20-S 20 मीट…बीओजी ने किया शुभारंभ…30 जून तक जारी रहेगी यह मीट

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/06/21 at 7:30 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – भारत जी20 की अध्यक्षता के चलते आईआईटी मंडी में जी20-एस20 (साईंस 20) मीट शुरू हो गई है। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस मीट का शुभारंभ आईआईटी मंडी के बीओजी यानी बोर्ड ऑफ गर्वनर के चेयरमैन प्रो. प्रेम व्रत ने किया।

प्रो. प्रेम व्रत ने बताया कि इस मीट का उद्देश्य विभिन्न प्रमुख नीति निर्माताओं, हितधारकों और विशेषज्ञों को एक साथ लाना है, ताकि इंक्लूसिव और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर आधारित विभिन्न विषयों पर काम किया जा सके। यह कार्यक्रम नवीन विचारों और सर्वाेत्तम प्रथाओं को साझा करने के साथ महत्वपूर्ण चुनौतियों को संबोधित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। आईआईटी मंडी जलवायु-नियंत्रित कृषि, एआई और रोबोटिक्स,ड्रोन टेक्नोलॉजी, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर-फिजिकल सिस्टम्स, मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में कुशल जनशक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके माध्यम से मेक-इन-इंडिया पहल जैसे राष्ट्रीय मिशन को बढ़ावा देने और भारत को दुनिया की कौशल राजधानी बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने में बेहतरीन साबित होगा।

आईआईटी मंडी के डायरेक्टर प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने बताया कि 21 से 30 जून तक आयोजित की जा रही इस मीट में हिमाचल प्रदेश और देश के दर्जनों वक्ता भाग लेंगे, जिनमें मुख्य रूप से हिमाचल के राज्यपाल, सीएम, डिप्टी सीएम और पद्म श्री हेमा मालिनी का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ इसका आगाज हुआ है । जबकि 23 जून को समग्र स्वास्थ्य, 25 जून को स्किल इंडिया, 27 जून को रक्षा के लिए प्रौद्योगिकी, 29 जून को समाज के लिए प्रौद्योगिकी, और 30 जून को अक्षय ऊर्जा जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

ये 14 मुख्य वक्ता लेंगे भाग

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, डीएसटी के पूर्व सचिव एवं एस20 के सह अध्यक्ष प्रो आशुतोष शर्मा, एआरबी के अध्यक्ष पद्म श्री सतीश कुमार, पद्मश्री हेमा मालिनी, आईआईटी रूड़की के निदेशक प्रो के.के. पंत, आईआईटी जम्मू से प्रो मनोज एस गौर, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल यूएसए से डा. सतबीर सिंह खालसा, पीईसी चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. बलदेव सेतिया, सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के संस्थापक निदेशक पद्म श्री डा. जनक पल्टा मैकगिलियन, हिताची इंडिया के निदेशक डा. किंगशुक बनर्जी और एआर एंड डीबी के अध्यक्ष डा. विकास कुमार मुख्य रूप से शामिल हैं।

TAGGED: Mandi IIT G20-S-20 meet
Chandrika June 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रोहतांग दर्रे पर माईनस तापमान में बर्फ के बीच मनाली प्रशासन और आईटीबीपी के जवानों ने किया योग
Next Article अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बद्दी में सैकड़ों लोगों ने एक साथ किया योगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को किया आमंत्रित

Ago

प्रदेश सरकार 8 अक्तूबर से पांगी में प्राकृतिक जौ की खरीद शुरू करेगी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?