भावना शर्मा, शिमला: प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टियों के उम्मीदवार तय होने से पहले ही टिकट के लिए उम्मीदवारों में होड़ लगना शुरू हो गई है। टिकट की चाह रखने वाले नेता अपनी दावेदारी पेश करने के लिए शक्ति प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे है। कांग्रेस में भी टिकट के दावेदारों की लंबी लाइन लगी हुई है। वहीं गुरुवार को परसराम को टिकट देने की मांग को लेकर कुल्लू के आनी विधानसभा से सैकड़ों कार्यकर्ताओं कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह से मिलने होली लॉज आ पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्षा से क्षेत्र में जितने वाले उम्मीदवार को टिकट देने की बात कही। इस दौरान कार्यकर्ता काफी भावुक भी हो गए ओर कहा कि आनी के लिए स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने काफी कुछ दिया है। लोकसभा चुनावों में आनी की जनता ने सात हजार की लीड दिलाई गई थी और इस बार कांग्रेस विधानसभा चुनावों में भी उम्मीदवार को जीता कर भेजेंगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस के अन्य नेताओं का कोई भी जनाधार नहीं है । उनके साथ क्षेत्र की जनता नहीं है और न ही कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ है।वहीं परसराम जितने वाले उम्मीदवार है और अगर इनको टिकट दी जाएगी तो आनी के लोग इन्हें जीता कर भेजेंगे।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है और एक- एक सीट महत्वपूर्ण है। आनी विधानसभा रामपुर से लगता है और हम इसे अपनी सीट मानते है लेकिन पिछली बार यह सीट कांग्रेस किन्ही कारणों से हार गई तजि लेकिन इस बार प्रयास किया जाएगा कि कांग्रेस इस सीट पर जीत दर्ज करें। आनी क्षेत्र से कांग्रेस के लोग आज आए थे और उन्होंने अपनी भावनाएं रखी है और उनकी बात सुनी गई है ओर उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है और टिकट आबंटन के समय इन बातों को भी ध्यान में रखा जाएगा।
वहीं परसराम का कहना है कि वह होलीलॉज में आश्रीवाद लेने आए है। आनी क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि ओर ब्लॉक कांग्रेस महिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ आम कार्यकर्ता भी उनके साथ आए है ओर वह इस सीट को जीता कर होलीलॉज की झोली में डालेंगे।
