By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गंबरपुल में हाइपरटेंशन जागरूकता कैंप..110 फैक्ट्री मजदूरों का स्वास्थ्य जांचा गया
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > गंबरपुल में हाइपरटेंशन जागरूकता कैंप..110 फैक्ट्री मजदूरों का स्वास्थ्य जांचा गया
healthhimachal

गंबरपुल में हाइपरटेंशन जागरूकता कैंप..110 फैक्ट्री मजदूरों का स्वास्थ्य जांचा गया

Chandrika
Chandrika 1 Min Read
Updated 2025/06/12 at 4:49 PM
Share

Solan,12 June-हाइपरटेंशन को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग सायरी द्वारा गंबरपुल स्थित एक निजी कंपनी में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 110 मजदूरों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें ब्लड प्रेशर (बीपी) और ब्लड शुगर की जांच मुख्य रूप से की गई।

 

स्वास्थ्य शिविर की अगुवाई कर रहे बीएमओ सायरी डॉ. अजय सिंह ने जानकारी दी कि यह अभियान जिले भर में 16 जून तक चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य फैक्ट्रियों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और गांवों तक पहुंचकर हाइपरटेंशन के खतरे और उससे बचाव के तरीकों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।डॉ. सिंह ने बताया कि हाइपरटेंशन एक ‘साइलेंट किलर’ है जो समय पर पहचान और इलाज न होने पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जैसे हृदय रोग, स्ट्रोक और किडनी खराब होने का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि नियमित जांच, संतुलित आहार, व्यायाम और तनाव नियंत्रण इसके रोकथाम के मुख्य उपाय हैं।शिविर के दौरान श्रमिकों को न केवल उनकी जांच रिपोर्ट दी गई बल्कि उन्हें उचित स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया, जिससे वे भविष्य में सतर्क रहें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

TAGGED: Solan Sayri medical camp
Chandrika June 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कुल्लू-मनाली में बढ़ी पर्यटकों की भीड़..जून में पर्यटन को मिली रफ्तार
Next Article सांसद प्रो. सिकंदर कुमार बोले मोदी सरकार ने किया रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?