चंद्रिका – जुखाम सिर्फ सर्दियों में ही नहीं बल्कि गर्मियों में भी परेशान करता है । हालांकि ये जुखाम मौसम के बदलाव के कारण होता है । कई बार हम फ्रिज से एकदम ठंडा पानी पी लेते है, जिससे गला खराब हो जाता है और जुखाम होने की सम्भावना रहती है । अगर आपको गर्मी में जुखाम होता है, आपको पेट की खराबी और लगातार छींकने और खांसी का अनुभव होने की संभावना रहती है। अगर आपको बुखार के साथ-साथ नाक बह रही हो, गले में खराश हो तो डॉक्टर से सलाह जरुर लें। इसके आलावा आप घर पर ही जुकाम का उपचार कर सकते हैं।
घर पर ऐसे कर सकते है जुखाम से बचाव
अदरक गर्मियों में जुकाम के खिलाफ अद्भूत काम कर सकता है। अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा पानी में उबालें और उन्हें नींबू के रस और शहद के साथ मिलाकर पूरे दिन भर कुछ घूंट पिएं।
तुलसी के पत्ते आपके शरीर पर एनाल्जेसिक और एंटी-इंफ्लामेट्री प्रभाव का कारण बनता है। तुलसी के पत्तों को अदरक के साथ पीस लें और इस मिश्रण को गर्म पानी में मिलाएं। इसका सेवन दिन में दो बार करें। इससे बहुत लाभ मिलेगा।
