मंडी:धर्मवीर(TSN)-यदि मुझे सांसद बनने का मौका मिला तो सबसे पहला काम केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के रूके हुए 9 हजार करोड़ वापिस लाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। यह बात हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य ने सरकाघाट में कही।यहां पर आयोजित सरकाघाट ब्लाक कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन के उपरांत मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार कर्मचारी हितैषी नहीं है जबकि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस का तोहफा दिया है और आने वाले समय में भी सरकार कर्मचारी हितों के लिए कार्य करेगी। इसके साथ ही अग्निवीर योजना को रद्द कर पहले की भांती आर्मी भर्ती की जाएगी ताकि युवाओं को स्थाई रोजगार मिल सके।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की आवाज को पुरजोर तरीके से संसद में उठाया जाएगा।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकाघाट वीरों की भुमि है तो यहां पर सीएसडी डीपो को खोलने के साथ ही जल्द ही आर्मी ट्रेनिंग स्कूल का कार्य भी शुरू किया जाएगा ताकि यहां के युवओं को आर्मी भर्ती व अन्य प्रकार के प्रशिक्षण के लिए कहीं दूर ना जाना पड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा मंडी में अपनी जीत को लेकर बौखलाहट में है और नेता आए दिन कई प्रकार की बयानबाजी कर जनता को केवल गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने बीते 15 माह में प्रदेश में समान विकास करवाने का प्रयास किया है और आने वाले समय में भी क्षेत्रवाद रहित राजनीति की जाएगी।
