बीबीएन :जगत सिंह (TSN)-विकसित भारत संकल्प यात्रा दून विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बद्दी पहुंची, जहां पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और यहां पर संकल्प भारत यात्रा के माध्यम से लोगों को केंद्र की योजनाए गिनाई ।
इस दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी जयराम ठाकुर ने जमकर नि+शाना साधा और कहा कि 1 साल के कार्यकाल में सरकार ने ऐसा कुछ किया तो है नहीं की जश्न मनाया जाए । उन्होंने कहा कि इस 1 साल के कार्यकाल के दौरान ही प्रदेश 10 साल पीछे चला गया है । उन्होंने कहा कि इस एक वर्ष के कार्यकाल में आपदा के कारण बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है और हजारों लोग बेघर, 500 की जिंदगियां चली गई है और फिर जश्न किस बात का,उन्होंने कहा कि 12 माह में 12000 करोड़ का अब तक सरकार ऋण ले चुकी है और एक भी आदमी को नौकरी देने में सरकार नाकाम रही है । 10000 लोगों को बेरोजगार किया गया और घर बिठा दिया गया । उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस स्थिति में भी जश्न मनाने जा रही है तो यह प्रदेश के लिए बहुत बड़े दुर्भाग्य की बात है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर हिमाचल प्रदेश को केंद्र की मदद नहीं होती तो सरकार कर्मचारियों का वेतन एवं विकास कार्य शुरू ही नहीं करवा पाती । उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब आदमी के लिए योजना जारी है, वह भी केंद्र की ही देन है और इतना कुछ केंद्र की देन होने के बावजूद भी अगर कांग्रेस के लोग बोल रहे हैं कि केंद्र ने कुछ नहीं दिया यह भी एक दुर्भाग्य की बात है।उन्होंने कहा कि सरकार ने 10 गारंटीया क़ी बात कही थी और एक भी गारंटी पूरा इस 1 वर्ष में नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक भारत को एक विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर चल रही है और उनका यह सपना भी है जो की 2047 तक साकार भी हो जाएगा।
