नूरपुर (संजीव महाजन): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नूरपुर आ रहे है। मुख्यमंत्री यहां प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष के उपलक्ष्य पर खेल मैदान बदूही में आयोजित होने वाले समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगें। इस बार जब मुख्यमंत्री नूरपुर आ रहे हैं तो नूरपुर संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से कहा है कि वह इस बार खाली हाथ नूरपुर ना आएं। अबकी बार वह यहां की जनता को आश्वासनों के अलावा भी कुछ दे कर जाएं। मुख्यमंत्री के आने पर नूरपूर फोरलेन संघर्ष समिति ने मांग की है मुख्यमंत्री मंत्री यहां बहुचर्चित परियोजना फोरेलन से जो लोग प्रभावित हैंल उनके साथ इंसाफ़ करके जाए। अगर प्रभावितों के साथ इंसाफ नहीं हुआ तो यह उनका दौरा केवल राजनीति ही रहेगा।
नूरपुर फोरलेन संघर्ष समिति उपाध्यक्ष सुदर्शन शर्मा ने कहा कि तीन सितंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नूरपुर विधानसभा में आ रहे है। हम उनका यहां भव्य स्वागत करते है लेकिन हमारा सवाल यह रहेगा कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे उनका नूरपुर का दौरा बढ़ता जा रहा है। वह जैसे आते हैं वैसे ही खाली हाथ चले जाते है। हमारा आग्रह रहेगा कि इस बार आना है तो नूरपुर को कुछ देकर जाना मात्र खाली आश्वासन से काम नहीं चलेगा।
उन्होंने कहा कि नूरपुर की जनता त्रस्त हो चुकी है। फोरलेन का मुद्दा जो कि हिमाचल में बहुचर्चित मुद्दा है उसमें मुख्यमंत्री ने हमेशा चार हजार परिवारों को ठगा है। उनके साथ आप ने बहुत बड़ा धोखा किया है। लीपापोती करने के उपरांत आप यह कहने के काबिल नहीं हो कि हम आप को मुख्यमंत्री बोले लेकिन हम इस पद की गरिमा रखते हुए हम आपका स्वागत करते हैं और यदि आप क यहां आ रहे हो तो जो हिमाचल प्रदेश की बहुचर्चित परियोजना है जो कंडवाल से सिवनी तक चार हजार परिवार उससे प्रभावित है उनके बारे में भी कुछ करके जाए।
