मंजूर पठान,चंबा: प्रदेश के जिला चंबा की पर्यटन नगरी डलहौजी के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद जंगली जानवर पहाड़ों से उतर कर कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों का रुख करते हैं। यह जंगली जानवर भोजन की तलाश में इन क्षेत्रों का रुख करते हैं लेकिन ये अक्सर यहां अवैध शिकारियों का शिकार बन जाते हैं। इस बार इन जंगली जानवरों का अवैध शिकार शिकारी ना कर पाएं इसे लेकर वन विभाग अपनी नज़र बनाए हुए हैं।
वन मंडल डलहौजी के डीएफओ कमल भारती की ओर से यहां अल-अलग टीमें गठित करके उन्हे जंगलों पर नजर रखने के लिए कहा गया हैं। वन विभाग इस बात का पूरा ख्याल रख रहा हैं कि इन्हें जंगली जानवरों का शिकार कोई ना कर सके और ऐसे में अगर किसी जंगली जानवर का शिकार किया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही का प्रावधान भी वन विभाग की ओर से किया गया हैं।
बता दें की जब पहाड़ों पर जब बर्फबारी होती है जंगलों में रहने वाले सभी तरह के जंगली जानवर निचले इलाकों का रुख करते हैं। इसी बात का फ़ायदा उठाकर कई बार अवैध शिकारी जंगली जानवरों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते है और इससे जंगली जानवरों की संख्या भी कम होती जा रही हैं। यही वजह है कि इस मर्तबा वन विभाग की ओर से टीमों का गठन कर इन अवैध शिकारियों पर पैनी नजर रखी जा रही हैं। अगर कोई जंगली जानवरों का शिकार करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई वन विभाग कर सकता हैं।
वन मंडल डलहौजी के डीएफओ कमल भारती ने मीडिया से बातचीत में बताया की जंगली जानवर बर्फबारी के बाद निचले इलाकों में आ गए हैं, ऐसे में कोई व्यक्ति या अवैध शिकारी उन्हें नुकसान पहुंचाने का कार्य करेगा तो वन विभाग सख्त कार्रवाई उनके खिलाफ़ करेगा। उन्होंने कहा की हम सभी को वन्य प्राणियों का संरक्षण करना चाहिए ताकि इनकी संख्या अधिक से अधिक हो सके ।
