मंजूर पठान,चंबा: प्रदेश में न+शा तस्क+रों और अवैध खनन माफि+याओं पर नकेल कसने के लिए प्रदेश भर में पुलिस की ओर से तरह तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन बात अगर जिला चंबा की की जाए तो जिला चंबा में अवैध खनन मा+फिया पूरी तरह से सक्रिय हैं। बिना किसी डर से धड़+ल्ले से यहां पर अवैध खनन का काम किया जा रहा हैं। जिला की नदियों और नालों में रेत माफि+याओं की ओर से अवैध रूप से रेत निकालने का कारोबार बिना किसी डर के किया जा रहा हैं। चाहे साल नदी हो या फिर रावी नदी लोग अपने ट्रेक्टर व गाड़ियों को अवैध रूप से सीधे नदी में उतारकर रेत निकालने का काम कर रहे हैं।
प्रशासन ने जिन लोगों को रावी नदी के किनारों से कुछ क्षेत्रों से रेत निकालने के लिए लीज़ भी दे रखी हैं, लेकिन उसी की आड़ में यह यह अवैध रेत निकालने का कार्य किया जा रहा हैं। आजकल सरकार की ओर से जलाशयों से मछली का आखेट भी वर्जित हैं क्योंकि अभी उनका प्रजनन का समय चला हुआ है लेकिन जिस तरह से यह रेत मा+फिया ट्रेक्टर सीधे रावी नदी में उतार रहे हैं उससे यह जलजीव भी प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि कई बार पुलिस और प्रशासन की ओर से इन लोगों पर कार्रवाई करते हुए उनकी गाड़ियों को चालान करने जप्त भी किया है लेकिन इसके बावजूद भी यह रेत माफि+या अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं।
प्रदेश में बरसात का मौसम है और नदी का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है लेकिन रेत मा+फिया नदी से निरंतर यह कार्य कर रहे हैं। चंबा के साथ राजपुरा की बात करें तो वहां भी दर्जनों ट्रेक्टर नदी के बीचो-बीच रेत निकालते देखे जा सकते हैं। जहां पर यह लोग अवैध रूप से रेत निकालने का काम कर रहे हैं वहां कई बार रावी नदी में पानी का स्तर बढ़ने से ट्रेक्टर और उसका चालक बाल बाल डूबने से बचे हैं और प्रशासन की ओर उन्हें रेस्क्यू करके निकाला भी गया है लेकिन उसके बावजूद भी यह कार्य निरंतर चल रहा हैं।
एसडीम चंबा अरुण कुमार ने बताया कि रेत माफि+याओं पर प्रशासन और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही हैं, लेकिन उसके बावजूद भी यह लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन पर नकेल कसने के लिए और भी बहुत से विभाग हैं जिन्हें उनके चालान करने और उन पर नजर रखने का अधिकार दिया गया हैं, लेकिन सिर्फ पुलिस प्रशासन ही इस कार्य को कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को चाहिए कि समय-समय पर इन लोगों पर नकेल कसी जाए ताकि इस तरह से कोई अवैध रूप से रेत निकालने का काम ना करें।
उन्होंने कहा की इस तरह रावी नदी से रेत निकाल रहे हैं जिससे आगे चमेरा बांध को भी खतरा हो सकता हैं। उन्होंने रेत माफि+या को आगाह करते हुए कहा है कि इस तरह से रेत निकालने का काम ना करें वरना उन पर और भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
