सोलन : योगेश शर्मा – प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने मंगलवार को डीसी कार्यालय सोलन में खंड विकास अधिकारी सोलन और कंडाघाट से संबंधित लंबित विधायक निधि के निपटान के बारे में समीक्षा बैठक की ।जिसमें उन्होंने अधिकारियों से जानकारी हासिल की कि किस तरह से विधायक निधि ग्रामीण स्तर पर विकास कार्य के लिए खर्च की जा रही है।
विधायक निधि का ग्रामीण स्तर पर विकास कार्य के लिए किया का रहा इस्तेमाल
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि डीसी कार्यालय सोलन में आज बीडियो सोलन और कंडाघाट के साथ विधायक निधि के लंबित मामलों को लेकर चर्चा की गई है । जिसमें साल 2017 से 2023 की विधायक निधि को लेकर अधिकारियों से जानकारी हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि निर्माण कार्य और विकास में गति देने के लिए उपयोग में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कई जगह पर प्राइवेट लैंड होने,फारेस्ट क्लीयरेंस न होने और प्रशासन प्रॉब्लम के चलते कार्य में बाधा आई है,लेकिन इन कामो को अधिकारियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थय मंत्री शांडिल ने कहा कि साल भर साल विधायक निधि को खर्च करना होता है । ऐसे में ग्रामीण स्तर पर प्रगति हो और विकास कार्य को तेजी मिले इसके लिए विधायक निधि को शत-प्रतिशत इस्तेमाल किया जा रहा है।
