संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश से नशे को खत्म करने के लिए और नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए चलाए गए अभियान में नूरपुर पुलिस से लगातार बेहतरीन काम कर रही हैं। पुलिस जिला नूरपुर के विभिन्न पुलिस थानों में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई हैं जिसमें पुलिस थाना डमटाल छन्नी में राज कुमार, सुपुत्र रमेश कुमार,निवासी छन्नी, तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रिहायशी मकान से 5 किलो 286 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ हैं। इस मामले में अभियोग अधीन धारा 15-61-85 मादक द्रव्य एवं मन प्रभावी अधिनियम में पुलिस थाना में पंजीकृत किया गया हैं।
वहीं दूसरी ओर पुलिस जिला नूरपुर की नारकोटिक टीम की ओर से बंरडा में दो व्यक्तियों से 7.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया हैं। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नारकोटिक टीम की ओर से बंरडा में राहुल मनकोटिया, सपुत्र स्वर्ण सिंह मनकोटिया, गांव बंरडा, समर सिंह,सपुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी बंरडा से 7.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया हैं। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसपी अशोक रत्न ने बताया कि नशा बेचने वालो को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे।
