नाहन : देवेन्द्र कुमार – शिलाई का 26 वर्षीय सेना जवान प्रमोद नेगी जम्मू कश्मीर के राजौरी में शहीद हो गया है । शहादत की खबर मिलने के बाहर शिलाई में मातम पसरा हुआ है और शहीद के पार्थिव शरीर के पहुँचने का इंतजार किया जा रहा है ।
माँ बोली बचपन से था सेना में भर्ती होने का जनून
शहीद प्रमोद नेगी की शहादत खबर सुनते ही लोग बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचना शुरू हो गए। प्रमोद के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, वही उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व है शहीद प्रमोद की मां और पिता ने बताया कि बेटे को बचपन से ही सेना में जाने का जुनून था और उसने भर्ती पास कर अपना यह सपना पूरा किया और आखिरकार देश के लिए वह न्योछावर हो गया। प्रमोद की बड़ी बहन ने बताया कि उसे भाई के खोने का बेहद दुख है, मगर दूसरी तरफ उसे अपने भाई की शहादत पर गर्व है और वह चाहती है कि हर मां के कोख से ऐसे ही बेटे जन्म ले और देश सुरक्षा में अपना योगदान दें।
इलाके के पूर्व सैनिक देवेंद्र नेगी ने कहा कि 5 साल में अपनी सेवाओं के दौरान शहीद प्रमोद नेगी के नाम कई उपलब्धियां दर्ज है । उन्होंने कहा कि उनकी शहादत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और एक होनहार जवान इलाके ने खोया है।
