मंजूर पठान,चंबा: जिला चंबा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया हैं। घटना इतनी हैरान कर देने वाली हैं कि इसने हर किसी को हैरान कर दिया हैं ओर चारों ओर यह चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बता दें कि चुराह विधानसभा क्षेत्र में विद्युत बोर्ड प्रबंधन की बड़ी लापरवाही और व्यक्ति की कारगुजारी ने सबको दंग कर दिया हैं। देहरा पंचायत के तहत आने वाले एक गांव में ग्रामीण तिलक ने अपने मकान के भीतर से ही बिजली की थ्री फेस लाइन गुजार दी हैं।
उक्त ग्रामीण ने मकान निर्माण के दौरान बिजली बोर्ड से विद्युत लाइन को ऊंचा उठाने या बदलने का आग्रह किया था। इस पर कोई सुनवाई न हुई तो बिजली लाइन के ऊपर ही लेंटर डाल दिया।नमामला सामने आने के बाद अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। विद्युत बोर्ड के जूनियर इंजीनियर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा हैं। ग्रामीण की यह कारगुजारी कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।
देहरा पंचायत के एक गांव में ग्रामीण ने विद्युत ट्रांसफार्मर से होकर गुजरने वाली थ्री फेस लाइन को अपने मकान के भीतर दीवार से प्लास्टिक रबड़ के पाइप से गुजार दिया हैं। बिजली की लाइन मकान निर्माण कार्य के दौरान बीच में आ रही थी।
ग्रामीण का कहना है कि उसने इस लाइन को बदलने की मांग की थी। लाइन को यहां से न हटाने पर गुस्साए व्यक्ति ने इस कारगुजारी को अंजाम दिया। बोर्ड प्रबंधन को इसकी कोई भनक तक नहीं लगी। आखिरकार मामला प्रकाश में आने पर अधिकारियों ने तुरंत संबंधित क्षेत्र के सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं से जवाब तलब किया हैं।
वहीं दूसरी ओर एडीएम चंबा अमित मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह काफी गंभीर मामला है इसके बारे में संबंधित विभाग से जानकारी मांगी गई है और जहां भी जिसकी गलती हुई है उसे खिलाफ विभाग को कहकर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा ।
