By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: द्रंग के रूंझ गांव में बदमाशों ने दिन दिहाड़े की लूटपाट….85 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार को मारा-पीटा कर ले गए दस हजार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > द्रंग के रूंझ गांव में बदमाशों ने दिन दिहाड़े की लूटपाट….85 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार को मारा-पीटा कर ले गए दस हजार
crimehimachal

द्रंग के रूंझ गांव में बदमाशों ने दिन दिहाड़े की लूटपाट….85 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार को मारा-पीटा कर ले गए दस हजार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/05/31 at 10:02 AM
Share

मंडी : धर्मवीर – द्रंग क्षेत्र के रूंझ गांव में 85 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार रोजाना की तरह पिछले कल भी अपनी दुकान पर बैठा ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। इतने में एक कार दुकान के बाहर रूकती है। उसमें से तीन बदमाश उतरते हैं जो इस बुजुर्ग के साथ मारपीट करते हैं और उसे चोटिल करने के बाद उसके पास मौजूद 10 हजार की राशि को लेकर फरार हो जाते हैं। दिन दिहाड़े घटी इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात की सूचना मिलते ही कमांद पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

बुजुर्ग दुकानदार के हाथ में लगी चोट, सदमे में है दुकानदार

85 वर्षिय बुजुर्ग दुर्गा दास को हाथ में चोट आई है,जिसका उपचार कर दिया गया है। दुर्गा दास ने पुलिस को बताया कि तीन लोग कार में आए और उसके साथ मारपीट करने के बाद 10 हजार लूटकर ले गए। दो बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया,जबकि तीसरे ने दुकान के गले मे हाथ डालकर चार सौ रुपये निकाल लिए। गले में कम पैसे होने पर बदमाशों में उसकी जेब मे हाथ डाल कर 9700 रुपए रकम निकाल ली। बचाव करने पर उन्होंने मारपीट की। घटना को अंजाम देने बाद सभी बदमाश कार में सवार हो कर फरार हो गए। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि लूटपाट को अंजाम देने वाले स्थानीय थे या बाहरी।

जल्द सलाखों के पीछे होंगे तीनों बदमाश

डीएसपी पधर संजीव सूद ने आज स्वयं घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। संजीव सूद ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 392, 451, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं पुलिस इंटेलिजेंस के माध्यम से भी चोरों को पकड़ने में जुटी है। इसके लिए पुलिस टीम रवाना की गई है।

TAGGED: Mandi Drang's Runjh village, miscreants looted in broad daylight.
Chandrika May 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गर्मियों में टूट रहे सर्दी के रिकॉर्ड, शिमला में टूटा 14 साल का रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान पहुंचा 9 डिग्री
Next Article अलग अलग मामलों में बरामद की गई 1283 देसी शराब बोतलों को सोलन पुलिस ने किया नष्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?