सोलन : योगेश शर्मा – पुलिस थाना सदर सोलन में मंगलवार को अधोहस्ताक्षरी व राज्य कर एवं आबकारी विभाग की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अलग-अलग मामलों में बरामद की गई देसी शराब की कुल 1283 बोतलों को सोलन पुलिस ने नष्ट किया है।
एएसपी सोलन योगेश रोलटा ने बताया कि बीते दिनों सोलन पुलिस ने हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 1283 देसी शराब की बोतलों को बरामद किया था जिसे मंगलवार को अधोहस्ताक्षरी व राज्य कर एवं आबकारी विभाग की मौजूदगी में पुलिस थाना सदर में नष्ट किया गया है।उन्होंने कहा कि सोलन पुलिस लगातार जिले में नशे के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं और लगातार नशे का सेवन और इसका व्यापार करने वाले लोगों की धरपकड़ भी की जा रही है उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें इस तरह के किसी भी व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलती है जो नशे का व्यापार करता है, तो उसकी जानकारी पुलिस के साथ साझा करें ताकि ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
