संजीव महाजन,नूरपुर: ज्वाली विधानसभा की ग्राम पंचायत लुधियाड के अधीन वार्ड नं-7 में रास्ता निर्माण को लेकर गांववासी व प्रधान आमने-सामने आ गए हैं। गुस्साए गांववासियों ने ग्राम पंचायत कार्यालय में पहुंचकर पंचायत प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। गांव में करीबन 700 की आबादी हैं और आने-जाने में काफी परेशानी हो रही हैं। गांववासियों ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत उक्त वार्ड में सीवरेज व सीमेंटेड मार्ग बनना हैं जिसके लिए दो लाख रुपए की सेंक्शन भी हो चुकी हैं।करीबन एक माह पहले पक्की गली को उखाड़ दिया गया ओर अब इसके आगे कार्य नहीं किया जा रहा हैं।
ग्रमीणों ने कहा कि इस रास्ते से आना-जाना मुश्किल हो रहा हैं। कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। किसी के बीमार होने पर मरीज को पालकी में उठाकर मुख्य मार्ग तक लाना पड़ रहा हैं। साथ लगते मकानों को भी खुदाई से खतरा पैदा हो गया हैं। गांववासियों ने आरोप लगाया हैं कि इस कार्य में प्रधान की ओर से बाधा डाली जा रही हैं। जानबूझकर जनता को तंग किया जा रहा हैं। उन्होंने चेताया है कि अगर दो दिन के भीतर कार्य शुरू नहीं किया गया तो पंचायत प्रधान के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
पंचायत सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि उक्त रास्ते के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत दो लाख रुपए की सेंक्शन हो चुकी हैं लेकिन प्रधान की ओर से कार्य को नहीं करवाया जा रहा हैं। वहीं पंचायत तकनीकी सहायक अमिता शर्मा ने कहा कि इस मार्ग की सेंक्शन हो चुकी है ओर प्रधान इस कार्य को करवाने में आनाकानी कर रही हैं। मामले में प्रधान मीना देवी ने कहा कि इस मार्ग के कार्य में जमीन का पर्चा नहीं लगाया गया है जिसके चलते कार्य को रोका गया हैं।
