By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बरठीं के बाजार सड़क की हुई खस्ता हालत… उड़ने वाली धूल से फैल सकती है भयंकर बीमारियां
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बरठीं के बाजार सड़क की हुई खस्ता हालत… उड़ने वाली धूल से फैल सकती है भयंकर बीमारियां
himachalNews

बरठीं के बाजार सड़क की हुई खस्ता हालत… उड़ने वाली धूल से फैल सकती है भयंकर बीमारियां

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/04/27 at 4:17 PM
Share

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – यदि आप बरठीं बाजार आ रहे हैं तो मास्क लेकर जरूर आएं। अन्यथा इस बाजार में उडऩे वाली धूल आपको बीमारियों की चपेट में ले सकती है। इस बाजार में उडऩे वाली धूल से जहां व्यापारी वर्ग पिछले करीब दो साल से परेशान है, वहीं दूसरी ओर यहां आने वाले लोग भी परेशानी झेलते हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से बरठीं का सौंदर्यकरण किया जा रहा है। लेकिन सौंदर्यकरण के नाम पर इस क्षेत्र के लोगों को ठगा जा रहा है। बाजार में लोक निर्माण विभाग को फूल टारिंग करनी चाहिए थी। वहीं, बाजार में अब पैचवर्क किया जा रहा है। इससे बाजार की समस्या सुलझती नजर नहीं आ रही है। हालांकि भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस बाजार के सौंदर्यकरण का काम शुरू हुआ था। वहीं, कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव के दौरान इस बाजार का सौंदर्यकरण करने का वायदा किया था। लेकिन कोई भी राजनीतिक दल अब तक इस बाजार की दुर्दशा सुधारने में सफल नहीं हो पाया है।

उधर, बडग़ांव चौक सुधार समिति के प्रधान रमन गौतम का कहना है कि सरकार, प्रशासन, विभाग को इस समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि दो साल से बरठीं बाजार में व्यापारी समस्या झेल रहे हैं। लेकिन इस समस्या को लेकर कोई भी गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी आगामी रणनीति तैयार करेंगे।

TAGGED: Bilaspur Bad condition of Barthi's market road
Chandrika April 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लुधियाड वार्ड नंबर-7 में रास्ते के निर्माण का काम अधूरा छोड़ने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
Next Article संजौली वार्ड में पूर्व पाषर्द के कार्य से लोग संतुष्ट, युवाओं को नशे से बचाना रहेगा मक़सद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

छोटा शिमला चौक में हादसा, तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग घायल

Ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिन निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र शुरू

Ago

आदि हिमानी चामुंडा में सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप, प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?