By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी में जेपी नड्डा ने चाय की चुस्की लेते हुए कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी में जेपी नड्डा ने चाय की चुस्की लेते हुए कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ
himachalpolitical

मंडी में जेपी नड्डा ने चाय की चुस्की लेते हुए कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/06/13 at 9:12 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले कुल्लू में भाजपा की 14 जून को एक रैली प्रस्तावित है। इस रैली को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा संबोधित करने वाले हैं। ऐसे में इन दिनों का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिवसीय हिमाचल दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन जेपी नड्डा ने अपने गृह जिला बिलासपुर में दोपहर को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक में भाग लिया। वहीं शाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंडी पहुंचे।

कांगनीधार हेलीपैड में पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

कुल्लू रवाना होने से पूर्व जेपी नड्डा थोड़ी देर मंडी में रुके व कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने जहां कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया । वहीं 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से कमर कसने की भी अपील की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ पत्रकारो, बुद्धिजीवियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हेलीकॉप्टर के माध्यम से कुल्लू रवाना हो गए। इससे पूर्व कंगनीधार हेलीपैड पर नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने साथी विधायकों के साथ मंडी पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का जोरदार स्वागत किया। उनके साथ इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम हिमाचल प्रभारी सौदान सिंह, भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, महामंत्री राकेश जंबाल, विधायक अनिल शर्मा, विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, दलीप ठाकुर, दीप कुमार, पूर्ण चंद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयार

बता दें कि 2024 में लोकसभा के चुनाव होना निश्चित है और ऐसे मेंभारतीय जनता पार्टी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। हिमाचल में भाजपा के द्वारा लोकसभा चुनावों से पूर्व चारों संसदीय क्षेत्रों में महारैलियां की जाएंगी। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की रैली बीती 12 जून को कांगड़ा के नूरपुर में आयोजित की गई। वहीं मंडी संसदीय क्षेत्र की रैली कुल्लू के ढालपुर मैदान में प्रस्तावित है।

TAGGED: Mandi BJP National President JP Nadda
Chandrika June 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article किसी दिन लहु के लाल रंग में रंग सकता है पंडोह का लाल पुल…
Next Article शिमला शहर में इन दिनों पहुंच रहे दोगुना वाहन,वन मिनट प्लान हटाया तो शहर में लग सकता हैं लंबा जाम: एसपी शिमला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?