By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: किसी दिन लहु के लाल रंग में रंग सकता है पंडोह का लाल पुल…
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > किसी दिन लहु के लाल रंग में रंग सकता है पंडोह का लाल पुल…
himachalNews

किसी दिन लहु के लाल रंग में रंग सकता है पंडोह का लाल पुल…

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/06/13 at 7:07 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – पंडोह बाजार में 100 साल पुराना लाल पुल किसी दिन किसी बड़े हादसे को अंजाम देकर लहु के लाल रंग से रंगा हुआ नजर आएगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 100 साल पुराने इस पुल की हालत खस्ता है और मुरम्मत के नाम पर यहां सिर्फ लीपापोथी हो रही है। पुल की नींव से लेकर इसकी तारें और बिछाई गई लोहे की चादरें और गाडरें सरेआम अपनी बदहाली की गवाही दे रही हैं।

लोगों का आरोप हर बार मुरम्मत के नाम पर होती है लीपापोथी

पंडोह पंचायत के पूर्व उपप्रधान राधा कृष्ण वर्मा, स्थानीय निवासी देवी सिंह ठाकुर ओर रोहित कुमार ने बताया कि विभाग मुरम्मत के नाम पर लीपापोथी करने में लगा हुआ है । जबकि वास्तविकता से किनारा किया जा रहा है। इन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से एक साल पहले हुई पुल की मुरम्मत पर जांच करने की मांग उठाई है। बता दें कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र के ईलाका बदार की एक दर्जन पंचायतों के लोग इसी पुल से होकर पंडोह बाजर पहुंचते हैं। स्थानीय निवासी लीलाधर, महेंद्र पाल सिंह और नीतू ने बताया कि पुल से गुजरने में अब डर लगता है। बावजूद इसके यहां से वाहन गुजारना और खुद गुजरना लोगों की मजबूरी है। आज इस पुल से 5 टन वजन ले जाने की अनुमति है लेकिन इससे अधिक भारी वाहन भी इसपर बेरोकटोक गुजारे जा रहे हैं।

अधिशाषी अभियंता झाड़ रहे अपनी जिम्मेदारी से पल्ला

जब इस बारे में अधिशाषी अभियंता सुरेश कौशल से बात की गई तो वे अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि पुल की देखरेख का जिम्मा मैकेनिकल विंग कुल्लू के पास है और वही इसकी मुरम्मत कर रहे हैं। गत एक वर्ष पहले मुरम्मत का कार्य उनके द्वारा ही किया गया था। पुल काफी पुराना हो चुका है, इसलिए इसपर अधिक भार ले जाने पर मनाही है। वहीं, जब अधिशाषी अभियंता मैकेनिकल विंग शमशी जिला कुल्लू जीएल ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुल की देखरेख का जिम्मा उनके पास नहीं है। मुरम्मत के लिए 35 लाख के करीब पैसा जारी हुआ था, उससे मुरम्मत करवा दी गई है।

1923 में हुआ था निर्माण

पंडोह का लाल पुल 1923 में बनकर तैयार हुआ था। इसे अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था। जब पंडोह डैम नहीं था तो कुल्लू-मनाली के लिए इसी पुल से होकर गाड़ियां जाती थी। मंडी शहर में विक्टोरिया पुल के पास एक और पुल बनाकर उसे धरोहर के रूप मे ंतो सहेज लिया गया है लेकिन इस पुल को धरोहर के रूप में सहेजने का कोई ईरादा नजर नहीं आ रहा है।

TAGGED: Mandi pandoh red bridge
Chandrika June 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चायल मेले में पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री..बोले हिमाचल प्रदेश में जल्द बनेगा नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
Next Article मंडी में जेपी नड्डा ने चाय की चुस्की लेते हुए कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?