जगत सिंह बैंस,नालागढ़: औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में अपराधियों के साथ ही शरारती तत्वों के हौसले भी दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बिना किसी डर के यहां अपराधी अपराध घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ऐसा ही एक मामला नालागढ़ के वार्ड नंबर 1 में स्थित शीतला माता मंदिर के पास सामने आया हैं। यहां पर दिनदहाड़े अज्ञात गुंडों ने एक स्विफ्ट कार को अपना निशाना बनाया और स्विफ्ट कार में पत्थरों से तोड़फोड़ की गई हैं। इस तोड़फोड़ की वजह से स्विफ्ट कार का फ्रंट शीशा और पिछला शीशा और एक फ्रंट लाइट पूरी तरह टूट गई हैं।
कार मालिक को इस घटना के बारे में उस समय पता चला जब उन्हें एक जान पहचान वाले व्यक्ति का फोन आया कि आपकी कार के शीशे तोड़े गए हैं। ऐसे में कार मालिक ने मौके पर पहुंचकर पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवा दिया गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग उठाई गई हैं।
यहां सबसे बड़ा सवाल नगर परिषद नालागढ़ और पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे हैं कि सबसे भीड़भाड़ वाली जगह शीतला माता मंदिर हैं और यहीं से लोग शहर में दाखिल होते हैं लेकिन शीतला माता मंदिर के आसपास प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार का कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है जिसके कारण अपराधी यहां आए और उन्होंने कार के साथ तोड़फोड़ की और रफूचक्कर हो गए।
