संजीव महाजन, नूरपुर: नूरपुर की कोपड़ा पंचायत के वार्ड नंबर -2 में डबल म+र्डर का मामला पेश आया हैं। जानकारी के तहत हरनाम सिंह उम्र 75 वर्ष व उनकी पत्नी शकुंतला देवी उम्र 63 वर्ष की ह+त्या 22 वर्षीय युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर की हैं।
यह दोनों पति पत्नी जब अपने खेतों में घास काट रहे थे तब आरोपी ने पति पत्नी पर डराट से हमला कर उन्हें मौ+त के घाट उतार दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं ओर आरोपी अंकुश कुमार,सपुत्र धर्म चंद उम्र 22 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। वही फॉरेंसिक टीम की ओर से भी घटनास्थल से साक्षी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।
पंचायत प्रधान मीनू रानी ने बताया की वार्ड सदस्य कृष्ण कुमार ने उन्हें इस सारी घटना की जानकारी दी। वे तुरंत मौके पर पहुंची ओर नूरपुर पुलिस को फोन किया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। डीएसपी नूरपुर मौके पर पहुंच कर जांच को आगे बढ़ाया हैं।
