By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सर्वदलीय बैठक में प्रदेश में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने की बनी सहमति..सभी पार्टियां सरकार के साथ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सर्वदलीय बैठक में प्रदेश में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने की बनी सहमति..सभी पार्टियां सरकार के साथ
himachalNews

सर्वदलीय बैठक में प्रदेश में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने की बनी सहमति..सभी पार्टियां सरकार के साथ

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/09/13 at 4:09 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-संजौली मस्जिद विवाद से उपजी चिंगारी अब पूरे प्रदेश में फैलती नजर आ रही है,जिसको शांत करने के लिए सरकार ने आज शिमला सचिवालय में सर्वदलीय बैठक बुलाई.जिसमें बीजेपी,कांग्रेस,सीपीआईएम, सीपीआई,आम आदमी पार्टी सहित अन्य पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में सर्व सहमति से प्रदेश में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाएं रखने और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।विधान सभा अध्यक्ष इसके लिए एक संयुक्त समिति का गठन करेंगे जो प्रदेश में बाहर से आने वाले लोगों के लिए स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी बनाएगी।

कानून के दायरे में काम करने और रहने की अनुमति-सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे इसके लिए सर्वदलीय बैठक में सहमति बनी और बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले व्यक्ति की वेरिफिकेशन और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी बनाने को लेकर एक संयुक्त समिति का गठन किया जाएगा,ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या फिर से उत्पन न हो। प्रदेश में कानून के दायरे में सभी को अपना काम धंधा करने और रहने की अनुमति है।एक लड़ाई से संजौली का विवाद उपजा और राजनीतिक लाभ लेने के लिए नेताओं ने इसे हवा देने का काम किया है।मुख्यमंत्री ने कहा की हिमाचल प्रदर्शनों का प्रदेश है और छात्र राजनीति के दौरान हमने भी काफ़ी प्रदर्शन और बेरीकेड्स को तोड़े हैं।प्रदेश में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने के लिए सरकार काम कर रही है।

सरकार कानूनी सलाह लेकर जल्द निर्णय ले -भाजपा

वहीं भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा की प्रदेश में सौहार्दपूर्ण माहौल और भाईचारे को बनाए रखने के लिए भाजपा, सरकार के साथ है लेकिन अगर मस्जिद अवैध है तो सरकार को इसमें तुरंत कारवाई अमल में लानी चाहिए। अब मस्जिद कमेटी ने भी माना है कि अवैध मस्जिद को सीज या गिराया जाए।ऐसे में अब सरकार कानूनी सलाह लेकर जल्द निर्णय ले ताकी माहौल और ज्यादा खराब न हो। सरकार इस मामले में दोषारोपण के बजाय कारवाई करें क्योंकि मामला अब प्रकाश में आया है ऐसे में भाजपा पर फंड देने के बेबुनियाद आरोप लगाना गलत है।

सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश नहीं होनी चाहिए-CPIM

वहीं सीपीआईएम नेता राकेश सिंघा ने कहा कि प्रदेश में शांति और भाईचारा कायम करने के लिए सीपीआईएम,सरकार के साथ है। विवाद को खत्म करना चाहिए और सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। इस तरह के माहौल से प्रदेश की पर्यटन आर्थिकी और प्रदेश की छवि पर बुरा असर पड़ता है।

TAGGED: Shimla all party meeting
Chandrika September 13, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर मेडिकल कॉलेज की फार्मेसी से एंटी कैंसर की दो दवाइयों के फेल हुए सैंपल
Next Article मंडी में हिंदु संगठनों के लोगो का विरोध प्रदर्शन…बेरिकेड्स लांघने की कोशिशें के दौरान हुई धक्कामुक्की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में चिट्टा माफिया पर पुलिस का शिकंजा कड़ा, जनता से मांगा सहयोग

Ago

धर्मशाला में म्यूजियम डे पर सजेगी पंजाब के कलाकारों की खास प्रदर्शनी

Ago

चिंतपूर्णी में भाजपा प्रत्याशी पवनजीत सिंह को मिला वरिष्ठ नेता का समर्थन, लोगों से सहयोग की अपील

Ago

कांगड़ा में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हेरोइन व नकदी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?