बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – डिग्री कॉलेज बिलासपुर
के खेल मैदान में वार्षिक एथलेटिक मीट और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
इस दौरान कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं के लिए 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, रस्सा-कस्सी जैसी खेलों में भाग लिया। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय स्टाफ के लिए म्यूजिकल चेयर और अन्य रीक्रिएशनल खेलों का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य नीना वासुदेवा ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से पिछले 2 वर्षों में इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन न होने के चलते इस बार की वार्षिक एथलेटिक मीट एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
