सोलन (योगेश शर्मा): साल 2018 में 14 अप्रैल को जयराम सरकार ने ट्रांसपोर्ट नगर की आधारशिला सोलन के कथेड़ में रखी थी। लेकिन पिछले साढ़े चार साल तक सरकार इस पर कोई बात नहीं कर पाई, अब चुनावी साल में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के लिए और मोटर व्यवसायियों को खुश करने के लिए सरकार ने 53 महीनों बाद सोमवार को कैबिनेट में 25 करोड़ से बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर का तोहफा दिया है। ट्रांसपोर्ट नगर बनने से 300 से अधिक मोटर कार का काम करने वाले कारोबारियों को बैठने का स्थाई ठिकाना मिलेगा। अब इन कारोबारियों को बैठने का स्थाई ठिकाना मिलेगा और मोटर मार्केट के निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। संभावना यह है कि दो साल के भीतर यह बन कर तैयार हो जाएगी।
मीडिया को जानकारी देते मां दुर्गा मोटर मार्किट एसोसिएशन सोलन के प्रधान धीरज सूद ने सरकार के इस फैसले का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस मोटर मार्केट से मोटर कार व दोपहिया वाहन समेत अन्य वाहनों से जुड़े काम करने वाले लोगों को फायदा होगा। धीरज ने कहा कि ना जाने किन कारणों से अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हो पाया, लेकिन वे सरकार से यह मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इसके लिए बजट का प्रावधान किया जाए। उसका कार्य भी शुरू करवाया जाए और ने कहा कि इस ट्रांसपोर्ट नगर के बन जाने से 280 मैकेनिकों के परिवारों को लाभ होगा।
बता दें कि सोलन में लंबे समय कथेड़ में मोटर कार का निर्माण प्रस्तावित था, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 14 अप्रैल 2018 को इसका शिलान्यास किया था । इस दौरान इसकी डीपीआर 20 करोड़ रुपए की थी, लेकिन अब रिवाइज एस्टीमेट 25 करोड़ तक पहुंच चुका है। बीच मे इस प्रोजेक्ट का फोरलेन निर्माण के कारण उजड़े व्यवसाईयो के मुआवजे को लेकर लंबित हो गया था, लेकिन अब यह प्रोजेक्ट क्लियर हो चुका है। सरकार ने बीते कल कैबिनेट की बैठक में सोलन के ट्रांसपोर्ट नगर को मंजूरी दे दी है। इससे चंबाघाट देहुघाट समेत अन्य जगह पर काम करने वाले मोटर व्यवसायियों के लिए लाभ होगा।
