बिलासपुर (सुभाष ठाकुर): बिलासपुर जिले में ग्वालथाई स्थित सरिया फैक्टरी में पिछले दिनों अचानक भट्ठी में हुए ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों की पीजीआई में मौत हो गई है। भट्ठी में ज्यादा स्टीम बनने के कारण यह ब्लास्ट हुआ था। इसकी चपेट में आने से आठ मजदूर झुलस गए थे जिनमें दो मजदूरों की मौत हो गई। बता दें कि बिलासपुर जिले में एक सरिया फैक्टरी में 27 अगस्त ब्लास्ट हो गया।
ब्लास्ट में आठ मजदूर झुलस गए थे सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें छह घायलों को पीजीआई रेफर किया गया था और दो का ऊना अस्पताल में इलाज किया गया। जबकि इन 8 मजदूरों में से दो मजदूरों की मौत हुई है, जिनमें दौलत राम नूरपुर कांगड़ा, सुपुत्र चंगरू राम उम्र 40 वर्ष और तुषार पुत्र विजय गुप्ता आगरा यूपी उम्र 20 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई।
