बीबीएन : जगत सिंह- नालागढ़ में बढ़ रही ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर रोड सेफ्टी क्लब की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। नालागढ़ के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में यह बैठक की गई। बैठक में क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था, शहर में जाम की समस्या व अन्य मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई ।
डीएसपी नालागढ़ मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि नालागढ़ में ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए पुलिस पेट्रोलियम की गश्त बढ़ाई गई है और जगह जगह पर ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी तैनात हैं । उन्होंने कहा है कि आगामी दिनों में क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी । उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान उन्हें ट्रैफिक की समस्या और जाम की समस्या व अन्य प्रकार की समस्याओं को लेकर मामले सामने आए हैं । इसे लेकर उन्होंने रोड सेफ्टी क्लब की बैठक के दौरान उन्हें जल्द हल करवाने का भी आश्वासन दिया है।
